शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय संबोधन, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात!

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2021

देश में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है। भारत में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई। वहीं, 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है। इसके साथ, भारत का सक्रिय केस घटकर 14,01,609 हो गया है जबकि सक्रिय मामलों में 24 घंटे में 76,190 की कमी आई है। देश के कई राज्यों में आज से अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन सब के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यलय की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। 

वैक्सीनेशन -अर्थव्यवस्था को लेकर कर सकते हैं कुछ ऐलान

पीएम मोदी के सोमवार यानी सात जून का संबोधन काफी अहम माना जा रहा है। तीसरे लहर से कैसे निपटा जाए इसको लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी कुछ टिप्स दे सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी वैक्सीनेशन प्रोग्राम और अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वैक्सीन वेस्टेज रोकने पर भी पीएम बात कर सकते हैं। इसके अलावा राज्यों में वैक्सीन बंटवारे पर बात कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल

JD Vance ने US Midterm Elections में हार के लिए ईरान युद्ध को ठहराया जिम्मेदार