लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM Modi, विकसित भारत का पेश कर सकते हैं रोडमैप

By अंकित सिंह | Aug 12, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल में अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शकों के सामने रखेंगे और भारत को विकसित देश बनाने का रोडमैप पेश करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री के विशेष अतिथियों को प्रतिष्ठित लाल किले पर भव्य समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने के अनुरूप, चारों समूहों के प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 13 अगस्त को होने वाली ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के लिए बंद की जाने वाली सड़कों और वैकल्पिक मार्गों के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड यह आठ मोटरमार्ग मंगलवार तड़के चार बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Hindu Protest: सड़कों पर हिंदुओं के उतरते ही पलटा पूरा खेल, भागे-भागे नए प्रधानमंत्री ने बुला ली बड़ी बैठक

परामर्श में कहा गया है कि अभ्यास के लिए बिना पार्किंग ‘लेबल’ वाले वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खत्ता और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड तथा निजामुद्दीन खत्ता से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक बाहरी रिंग रोड पर इन मार्गों में प्रवेश करने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट Free Electricity का लाभ छोड़ने को कहा

PV Sindhu और Lakshya Sen ने जीता Hylo Open खिताब, जर्मनी में भारत को मिली दोहरी जीत

Mumbai के हाथ से फिसला मुकाबला, 92वें मिनट के बाद Delhi ने दो Goal दागकर पलटी बाजी

गम्हरिया थाने की घटना पर BJP आक्रामक, Neera Yadav ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा