Breaking: यूक्रेन संकट के बीच PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, बोले- बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है मतभेद

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की। आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच 25 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। 

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सहमति व्यक्त की है कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच PM मोदी ने की CCS की बैठक 

भारतीयों की वापसी के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे

भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को आश्वस्त किया कि छात्रों सहित वहां से सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सही-सलामत वापस लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कहा कि पूर्वी यूरोप के इस देश में भारतीयों की सुरक्षा और वहां से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ