प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

अहमदाबाद (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। गुजरात, मोदी का गृह राज्य है और इस साल के अंत तक वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में करीब तीन दशक से शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में कायम रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: क्या फरार हैं सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम? जाने रामपुर एसपी ने क्या कहा

विज्ञप्ति के अनुसार, भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री का वहां दो किलोमीटर लंबा रोड शो करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री शाम को अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उनका अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में भाग लेने का भी कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द