क्या फरार हैं सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम? जाने रामपुर एसपी ने क्या कहा

Azam Khan at Sir Ganga Ram Hospital
ANI
अंकित सिंह । Sep 28 2022 9:17PM

अपने बयान में रामपुर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है कि वे फरार हुए हैं। यह अफवाह है, साथ ही उन पर कोई लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया गया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम ने सुरक्षा को वापस कर दिया है और अब फरार हो गए हैं। इसी को लेकर रामपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार शुक्ला से सवाल किया गया। अशोक कुमार शुक्ला ने साफ तौर पर इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया। अपने बयान में रामपुर एसपी ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं है कि वे फरार हुए हैं। यह अफवाह है, साथ ही उन पर कोई लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सपा का राष्‍ट्रीय अधिवेशन 29 सितंबर को, अखिलेश के लगातार तीसरी बार अध्‍यक्ष चुने जाने की सम्‍भावना

इससे पहले उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ तजीन फातमा ने भी इसे गलत करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे खुद कुछ समाचार चैनल और पत्रों के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है कि उनके नाम का लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। लेकिन उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके पति मोहम्मद आजम खान की 9 सितंबर को एंजियोग्राफी हुई थी। 15 को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, कुछ और दिक्कतों की वजह से उन्हें दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, 22 सितंबर के बाद से वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर भी कहा कि वह पिता की वजह से अस्पताल में मौजूद है क्योंकि आजम खान कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहें हैं। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में मोबाइल पर गेम खेल रहे थे विधायक, अखिलेश ने ट्वीट किया वीडियो, भाजपा पर साधा निशाना

आपको बता दें कि आजम खान कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बेल पर बाहर आए थे। हालांकि, कई मामलों में उनकी पेशी भी लगातार चल रही है। आपको बता दें कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह रामपुर लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव जीत चुके हैं। समाजवादी पार्टी की स्थापना में भी उनकी भूमिका काफी रही है। उत्तर प्रदेश में विवाह विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में उनका कद बहुत बड़ा माना जाता था। हालांकि, वर्तमान में देखे तो उनके खिलाफ कई बड़े आरोप है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़