PM मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, 19 नवंबर को रहंगे खजुराहो प्रवास पर

By Suyash Bhatt | Nov 18, 2021

भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ 10 से 15 मिनट मध्य प्रदेश में रुकेंगे। उसके बाद उत्तर प्रदेश के झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।पीएम 19 नवंबर को अल्प प्रवास पर खजुराहो आएंगे। वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पीएम मोदी की आगवानी करेंगे।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रांजिट विजिट के लिए 19 नवंबर को खजुराहो पहुंचेंगे। पीएम 10 से 15 मिनट ही रुकेंगे और फिर वह यूपी के झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम वहां एंटी-टैंक गाइडेट मिसाइल के पहले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे और अटल एकता पार्क का लोकापर्ण भी करेंगे। पीएम खजुराहो एयरपोर्ट से सीधे झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:चित्रकूट में महिलाओं से प्रियंका गांधी ने कहा, सुनो द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे 

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां पीएम ने जनजाती समुदाय के लिए बड़ी घोषणाएं की थी। वहीं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी