दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

इसे भी पढ़ें: क्वाड नेताओं की बैठक में बोले PM मोदी, हम एक साथ मानवता के हित में जुटे हैं

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’ उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा का उदय हुआ। एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर उपाध्याय के विचार ही भाजपा की विचारधारा के केंद्र हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

MI vs KKR मैच के बाद आलोचकों को मिचेल स्टार्क ने लिया आड़े हाथ, खराब इकोनॉमी रेट पर तोड़ी चुप्पी

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल