PM Narendra Modi शनिवार को Mysuru में 'विवेक स्मारक' का करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

बेंगलुरु, एक अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे होगा।

स्वामी विवेकानंद वाडियार के सहयोग से ही वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित धर्म संसद में शामिल हो पाए। ऐतिहासिक निरंजन मठ में बना विवेक स्मारक 81,000 वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें एक मुख्य इमारत तथा एक एनेक्स ब्लॉक शामिल है। बयान के अनुसार, स्मारक में चार-डी एक्सपीरियंस सेंटर, प्रदर्शनी हॉल, लगभग 700 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, कक्षाएं, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, वाचनालय, ध्यान एवं योग हॉल की सुविधा है।

इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एम्फीथिएटर एक खुला गोल या अंडाकार स्थान होता है, जिसके बीच में मंच और चारों ओर दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा जगह होती है। अधिकारियों के अनुसार, यह सांस्कृतिक युवा केंद्र स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को समर्पित है।

इसका उद्देश्य युवाओं को मूल्य आधारित शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए एक मंच प्रदान करना है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई