भारतीय क्रिकेट में गंभीर के योगदान को PM मोदी ने सराहा, गौती ने किया शुक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही संन्यास लेने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर के खेल में योगदान और ‘‘कम वंचित लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने’’ की कोशिश की पत्र लिखकर सराहना की। मोदी ने टी20 विश्व कप 2007 और एकदिवसीय विश्व कप 2011 में भारत को चैम्पियन बनाने में गंभीर के योगदान का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इस पत्र की शुरूआती पंक्तियों में कहा, ‘‘मैं भारतीय खेलों में आपके योगदान के लिए बधाई देने के साथ शुरूआत करना चहूंगा। आपके यादगार प्रदर्शनों के लिये भारत हमेशा आभारी रहेगा। इसमें कई ऐसे प्रदर्शन थे जिसने देश को ऐतिहासिक जीत दिलायी।’’

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 से अधिक रन बनाने वाले इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सप्ताह अपना आखिरी रणजी मैच खेल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह देश से जुडे विभिन्न मुद्दों पर बेबकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते थे। मोदी ने कहा, ‘‘ जिस दृढ़ता और स्पष्टता से आपने अपनी बात रखी खासकर भारत की एकता और अखंडता से जुड़े मुद्दों पर, उससे आप विभिन्न तबके के लोगों के चहेते बने।’’ गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41–96 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैचों में 39–68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाये। गंभीर से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाये जिसमें उनका औसत 27–41 का था। 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज हैं विराट कोहली: माइकल वॉन

मोदी ने कहा, ‘‘ जब आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, तो आपके शुभचिंतक काफी निराश हो गये। लेकिन इस निर्णय से एक नहीं बल्कि आपके जीवन की कई दूसरी पारियां शुरू होगी। आपके पास अन्य पहलुओं पर काम का समय और अवसर होगा जिसके लिए पहले आपको समय नहीं मिल रहा था।’’ ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि गंभीर संन्यास के बाद राजनीति में हाथ आजमाएंगे लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Hemant Soren का आरोप: BJP राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है

Prayagraj में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जानें जलाभिषेक का Muhurat और भद्रा काल का समय

Gautam Adani मामला: US Court ने आपराधिक आरोपपत्र खारिज किया, कार्यवाही समाप्त