By निधि अविनाश | Apr 08, 2021
PM मोदी देश में COVID19 स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे है। कोरोना की स्थिति और देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने वर्चुअल बैठक की है। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत बिहार के सीएम नीतिश कुमार भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा, हमारे पास पहले के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है। अब हमारे पास वैक्सीन भी है। अब हमारा बल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए। नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू का शब्द इस्तेमाल करे, इससे सजगता बनी रहती है।
बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को बैठक की थी,जिसमें उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता व्यक्त की थी।