PNB ने तीन फंसे कर्ज वाले खातों को बिक्री के लिये रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (ट्रस्ट) समेत तीन फंसे कर्ज वाले खातों को बिक्री के लिये रखा है। इन खातों पर करीब 34.50 करोड़ रुपये का बकाया है। पीएनबी ने नीलामी नोटिस में कहा, ‘‘नियामकीय दिशानिर्देशों के तहत नियम एवं शर्तों के आधार पर हमारी तीन फंसे खातों को बैंक नीति के अनुसार एआरसी (संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी)/एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी)/अन्य बैंकों/वित्तीय संस्थानों को बेचने की योजना है।’’ ये तीन खाते हैं...मंगलम ऑयल इंडस्ट्रीज, एलायंस फाइबर लि. और बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट)। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत