2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में मदद करेगा PNB

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने अधिकारियों को वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम करने और योगदान देने को कहा है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने दो दिवसीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ने अपने कृषि अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के किसानों की जरुरतों को समझने के लिए उनके संपर्क में रहने को कहा है।

किसानों को समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने और उन्हें कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: बैंकों को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर संदेह- सुनील मेहता

बैंक ने एक बयान में कहा कि आय के अतिरिक्त स्रोत बनाने और वर्ष 2022 तक उनकी आय को दोगुना करने में उनकी मदद करने के लिए, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में किसानों को बुनियादी ढांचों के निर्माण के मकसद से कृषि में निवेश ऋण बढ़ाने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य