मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय शराब तस्कर बेंच रहे जहरीली शराब, 07 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने लिखा शिवराज सरकार को पत्र

By दिनेश शुक्ल | Apr 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले की लाहर तहसील अंतर्गत मिहोना और रौन थाना अंतर्गत होली के मौके पर 07 लोगों के जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, लेकिन प्रदेश की शिवराज सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रदेश तो छोड़ दो अब राज्य से सटे अन्य प्रदेशों के शराब तस्कर अपनी दस्तकर मध्य प्रदेश में दे चुके है। जिसका ताजा उदाहरण लाहर क्षेत्र में सात लोगों की जहरीली शराब पीने से हुई मौत है। यह कहना है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. गोविंद सिंह का, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाहर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुए 07 लोगों की असमय मौत को लेकर पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: लड़की ने शादी से किया इंकार, तो एसएएफ जवान ने भाई और मां को मारी गोली

पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि घटना को तीन दिन बीते जाने के बाद भी आज तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी न तो पीड़ित परिवारों से मिलने गया है और न ही इन परिवारों को कोई सहायता प्रदान की गई है। अपने पत्र में डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जहरीली शराब पीने की इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच और पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की माँग की है। डॉ. गोविंद सिंह ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार माफिया राज खत्म करने का सिर्फ ढोल पीटती है लेकिन असलियत यह है कि पूरे मध्य प्रदेश में माफिया राज हावी है। पिछले दिनों उज्जैन में 14, मुरैना में 24 और छतरपुर में 04 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत के बाद अब भिण्ड जिले में 07 और लोगों की जहरीली शराब पीने से हुई मौत ने भाजपा की शिवराज सरकार के माफिया के खिलाफ छेड़े गए युद्ध की पोल खोलकर रख दी है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित