बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा पीओके: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2016

बलिया। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा और भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिये। आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम रसड़ा स्थित श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती।

 

उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। भाजपा सांसद ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खायेगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है। बलूचिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए।

 

आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा और अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान का आधा हिस्सा होने के बाद भी बलूचिस्तान को व्यवस्था से पूरी तरह से काट दिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

अल्पसंख्यकों पर हमला अस्वीकार्य: Chief Minister Stalin

Health Tips: कम चीनी बच्चों को देती है स्वस्थ भविष्य, दिल की बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

Punjab के मुख्यमंत्री मान ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

Veer Bal Diwas 2025: वीर बालकों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘वीर बाल दिवस’