By दिनेश शुक्ल | Feb 08, 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 10.30 बजे से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स में राजस्व, पुलिस, पंचायत, जेल एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।