झारखंड: हिंसा पर उतारू भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 17 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

चाईबासा (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के लादुराबासा गांव में रविवार को फर्जी भर्ती के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में छह पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि मामले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

पुलिस ने फर्जी भर्ती घोटाले से संबंधित एक रजिस्टर, प्रिंटर, मॉनिटर, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में दोपहर में पारंपरिक हथियारों से लैस 200 ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिस हिरासत में रखे गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। भीड़ ने पुलिस थाने पर भी पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान