झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

Netaji Subhash Chandra Bose

राज्यपाल ने यहां राजभवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेताजी सदा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने यहां राजभवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेताजी सदा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के खिलाफ की गयी ईडी की छापेमारी से परेशान सिद्धू, कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की संज्ञा दी

न्होंने कहा कि बोस की देश की आजादी में महती भूमिका थी जिसे देश कभी भूल नहीं सकता है। मुख्यमंत्री सोरेन ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में नेताजी ने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़