इंदौर में पुलिस ने युवक को मारी लात, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

By सुयश भट्ट | Nov 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर इंदौर के महारानी रोड पर हुई जब युवक दो अन्य के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

दरअसल एएसआई एचजी पांडेय ने बाइकर को रोका और बाइक से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। उन्होंने बाइक सवार से जुर्माना भरने को भी कहा क्योंकि बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी बात को लेकर सिपाही और युवक के बीच कहासुनी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से बहस करता दिख रहा है।

इसके बाद सिपाही ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही ने पहले युवक को लात मारी और फिर थप्पड़ मारने लगा। सूचना मिलते ही डायल-100 की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई। हालांकि युवा को रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:MP के बुरहानपुर जिले में शराबी डॉक्टर की पिटाई, एंबुलेंस से बाइक सवार को मारी टक्कर 

युवक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एएसआई 500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। इंदौर के श्याम नगर निवासी रामेश्वर यादव के रूप में पहचाने जाने वाले युवक ने कहा जब मैंने भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया।

सेंट्रल कोतवाली थाने के प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि दस्तावेज मांगने पर युवक सिपाही के साथ बदसलूकी कर रहा था। अभी तक युवक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर वह शिकायत दर्ज करता है, तो पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की