असम में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस ने ‘अत्यधिक बल’ प्रयोग किया: एनजीओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

असम के दारंग जिले में पिछले महीने अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई झड़पोंको लेकर सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने विस्थापित लोगों के खिलाफ ‘‘बिना उकसावे के हमला’’ किया और ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग किया।

इसे भी पढ़ें: असम : ‘ भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक हिरासत में

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और प्रशासन ने विस्थापितों पर ‘‘डंडे एवं पत्थरों’’ से हमले के लिए ‘‘बड़ी भीड़’’ को जिम्मेदार बताया, जिस कारण हिंसा भड़की। रिपोर्ट के मुताबिक तथ्यान्वेषी दल ने जब निवासियों से संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस के बयान का विरोध किया और कहा कि ‘‘अभियान शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में बेदखली के लिए नोटिस दिया गया।’’

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घरों को खाली कर रहे लोगों पर हमला किया। इसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस ने ‘‘बिना उकसावे के हमला’’किया और लोगों पर ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग किया।

इसे भी पढ़ें: असम में सरकारी नौकरी पाने के लिए एससी,एसटी, आदिवासी को दो बच्चों के नियम से छूट दी गई

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता