सट्टे के अड्डे पर दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला, सटोरियों के साथ महिलाओं ने किया पथराव

By दिनेश शुक्ल | Jan 22, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में  सट्टे के अड्डे पर पुलिस की दबिश के बाद पुलिसकर्मीयों पर हमले की घटना सामने आई है। पुलिस पार्टी पर हमले के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि सट्टे के अड्डे चलाने वाले सटोरियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होनें दिनदहाड़े पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। सटोरियों और उनके साथ महिलाओं ने घरों की छतों से पुलिस टीम पर जमकर पत्थर बरसाए। किसी तरह जान बचाकर भागी पुलिस के एसआई सहित दो पुलिकर्मी घायल हो गए।

 

इसे भी पढ़ें: उमा भारती ने कहा सरकारी व्यवस्था ही लोगों को शराब पिलाने का प्रबंध करती है, किए 8 ट्वीट

हमला होते ही पुलिस बस्ती से जान बचाकर भागी। पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और घरों से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। घायल उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनके सिर में टांके आए हैं। पुलिस पार्टी पर हमला करने में बस्ती के लोग भी आ गए थे, लेकिन पुलिस बल को देखकर वह लोग भाग गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर