कानपुर हिंसा: पुलिस ने जारी की 40 तस्वीरें, लोगों से सूचना देने की अपील, मोबाइल नंबर भी जारी

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

हाल में ही कानपुर में हुए पथराव को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस सख्त है। इस पथराव के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इन सब के बीच आज उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 40 लोगों की तस्वीरें जारी कर दी गई है। जो तस्वीरें पुलिस की ओर से जारी की गई है वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हैं। इसमें ज्यादातर लोगों के हाथों में पत्थर दिखाई दे रही है। तस्वीरों को जारी करते हुए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। दरअसल, पुलिस ने बवालियो की सूचना देने के लिए आम लोगों को कहा है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। हालांकि शुक्रवार को हुए बवाल के बाद कानपुर में फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा से निलंबित होने के बाद नुपुर शर्मा ने मांगी माफी, बोलीं- शिव जी के अपमान को नहीं कर पाई थी बर्दाश्त

पुलिस ने बताया कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल प्रमुख आरोपियों के होर्डिंग बनाए गए हैं और इन्हें प्रभावित इलाकों और आसपास के इलाकों में प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप के माध्यम से लगभग 100 और दंगाइयों एवं पथराव करने वालों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी है और दंगाइयों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल