राजधानी भोपाल में नाबालिक बच्चों का पुलिस ने निकाला जुलूस

By सुयश भट्ट | Jun 22, 2021

भोपाल। कोरोना के चलते राजधानी भोपाल पुलिस ने एक और बड़ी करवाई की। पुलिस ने स्विमिंग कर रहे नाबालिक बच्चों को अंडर गारमेंट्स पहना कर उनका सड़क पर जुलूस निकलवाया। बता दें कि भोपाल में रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहता है। वहीं वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। तभी गोताखोरों और पुलिस की टीम ने बच्चों के कपड़े जब्त कर लिए।

जिसके बाद पुलिस ने उन नाबालिक बच्चों को अंडर गारमेंट बनाकर उनसे सड़क पर उठक बैठक करवाई। बाद में उसी अवस्था में पूरी सड़क पर परेड लगवाई। यह मामला थाना कोई फिजा क्षेत्र का है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब मीडिया ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से इस मुद्दे पर सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि अभी इसकी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। मंत्री ने कहा कि मामले की तहकीकात के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

CN Annadurai Memorial पर जुटे Tamil Nadu के नेता, MK Stalin और EPS ने दी श्रद्धांजलि

World Bank Young Professionals Program 2026 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

PM Modi के जन्मदिन पर MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin, CM Mohan Yadav ने दी जानकारी