विक्रमादित्य सिंह की ओर से कर्मचारियों व अधिकारियों को लेकर दिये गये बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 04, 2021

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह की ओर से कर्मचारियों व अधिकारियों को लेकर दिये गये बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा उन्हें घेरने में लगी है तो वहीं सोशल मीडिया में भी अच्छी खासी बहस छिडी है। जिससे मामला तूल पकडता जा रहा है। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई है।

इसे भी पढ़ें: 17वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बुशु प्रतियोगिता का शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि राजनैतिक द्वेश की भावना से काम करने वाले कर्मचारी यह न समझे की विक्रमादित्य सिंह को कुछ भी पता नहीं ऐसा सोचना गलत है। विक्रमादित्य सिंह को सब पता है। हमारी नजर गिद्ध की नजर है। पत्थर के अंदर से निकाल निकाल कर हिसाब करेंगे। इस बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा उन पर हमलावर है तो कई कर्मचारी संगठनों को भी यह बयान नागवार गुजरा है। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया