आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी - सुरेश कश्यप, चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा

Jai Ram Thakur

सुरेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, उन्होंने बताया कि यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चौतरफा विकास किया है और कोविड संकटकाल में भी हिमाचल में विकास को रुकने नहीं दिया।

धर्मशाला, भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होटल डी पोलो धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें: 17वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बुशु प्रतियोगिता का शुभारम्भ

 

प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि बैठक दो भागों में हुई पहले भाग में सभी क्षेत्रों के प्रभारियों , सह प्रभारियों एवं समन्वयको से अपने अपने क्षेत्रों का फीडबैक लिया गया। जुब्बल कोटखाई के प्रभारी मंत्री सुरेश भारद्वज, सुखराम चौधरी, अर्की से मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, फतेहपुर से मंत्री विक्रम ठाकुर, राकेश पठानिया, सतपाल सत्ती, मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री मोहिंद्र ठाकुर,गोविंद ठाकुर एवं राकेश जम्वाल ने अपना अपना फीडबैक दिया।

 

इसे भी पढ़ें: 35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार : अनुराग सिंह ठाकुर

 

दूसरे भाग में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हई जिसमे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , सह प्रभारी संजय टंडन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा आज धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उप चुनावों के लिये प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, उन्होंने बताया कि यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चौतरफा विकास किया है और कोविड संकटकाल में भी हिमाचल में विकास को रुकने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है और कांग्रेस पार्टी दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने आयोजित प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में हमने पार्टी के वरिष्ठ जनों के साथ प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई। पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए धरातल पर एकजुटता से कार्य करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़