हिमाचल भाजपा में सीएम को बदलने को लेकर पक रही है सियासी खिचड़ी

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 09, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के दिल्ली दौरे की वापिसी के साथ ही प्रदेश की सियासत में अंदरखाते उन्हें हटाने को लेकर चर्चाएं जोर पकडने लगी हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की तरज पर पार्टी आलाकमान हिमाचल में भी नये नेता को प्रदेश की कमान देने की उठ रही मांग का आकलन करने लगा है। जयराम ठाकुर अगले चुनावों तक सीएम रहेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन सियासी महौल ऐसा बन रहा है कि राजनैतिक चर्चाओं का बाजार गरम है।

इसे भी पढ़ें: लार्ड डलहौजी के नाम पर बसे शहर के नाम को बदलने को लेकर सियासत तेज

आरोप लगाया जा रहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने साढे तीन साल के कार्यकाल में सबको साथ लेकर चलने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं जिससे पार्टी में गुटबाजी को बढावा मिला है व कई विधायक अपनी अनदेखी को लेकर सीएम से मुंह फुलाये बैठे हैं। कुछ विधायक प्रदेश केबिनेट में जगह में जदोजहद करते रहे लेकिन उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। राजनैतिक नियुक्तियों में भी सीएम के मनमानी करने के आरोप लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल की कुर्सी पर केन्द्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी नजर है। पिछले चुनावों में प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद ही जय राम ठाकुर को पार्टी ने सीएम बनाया था। हालांकि चुनावों से पहले धूमल ही पार्टी के चेहरा थे। धूमल अनुराग ठाकुर के पिता हैं।  जिनका प्रदेश की सियासत में खासा दखल है और उनके करीब तीन दर्जन विधायक समर्थक हैं। सीएम जय राम ठाकुर भले ही पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी हों लेकिन पार्टी के भीतर प्रदेश की राजनिति में उनका कोई खास दबदबा नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत में उठापटक होनी तय है। इसकी भनक केन्द्रिय नेतृत्व को लग चुकी है जिसके चलते सीएम को दिल्ली बुलाया गया था।ॉ

प्रमुख खबरें

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

Semicon 2.0 में चिप डिजाइन पर मुख्य फोकस, 200 स्टार्टअप को मदद देगी सरकार

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी