Kailash Gahlot के इस्तीफे पर सियासी बवाल, AAP के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, Congress ने भी साधा निशाना

By एकता | Nov 17, 2024

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर दिल्ली में सियासी बवाल मच गया है। आप ने गहलोत के इस्तीफे को भाजपा का षड्यंत्र बताया था। इन आरोपों पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गहलोत के इस्तीफे को साहसी कदम बताया। मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने भी आप पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा।

इसे भी पढ़ें: महिला शिक्षा का विरोध करने वाले मौलाना Sajjad Nomani से मिलीं Swara Bhaskar, नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

मनोज तिवारी ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या कहा?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का चाल-चलन है, दिल्ली के लोगों के जीवन को उन्होंने जिस तरह से नारकीय बनाया है। हो सकता है कि उनके साथ रहने वाले बहुत सारे लोगों के विचार अब उनसे मेल ना खाते हों। इसका मतलब ये है कि कैलाश गहलोत कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल के उस पाप में खुद को नहीं रखना चाहते। मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल के साथ कोई भी जिसके अंदर थोड़ी भी अच्छाई बची होगी वो अब रहना नहीं चाहेगा।'

इसे भी पढ़ें: AAP में शामिल हुए Anil Jha, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के सवाल को Arvind Kejriwal ने मुस्कुराकर टाला

कांग्रेस ने आप पर साधा निशाना

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर कहा, 'कैलाश गहलोत के इस्तीफे से एक बात तो साबित हो गई है कि आम आदमी पार्टी जिस उद्देश्य से बनी थी, उससे जरूर भटक गई है। और वे अपनी प्राथमिकताओं से भटक गए हैं। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का शीशमहल बनाया था, इसकी पुष्टि कैलाश गहलोत ने भी की है।'

यादव ने आगे कहा, 'हम लगातार ये सवाल उठाते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी जो अन्ना के आंदोलन से निकली थी, जो भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करती थी, जो लोकपाल बिल लाने की बात करती थी, आज उससे भटकती नजर आ रही है। आज उसके ज्यादातर मंत्री या तो जेल चले गए हैं या कुछ लोगों ने बेल ले ली है। उनके कई नेता इसी वजह से पार्टी छोड़कर चले गए। आज दुख होता है कि केजरीवाल जो कहते थे कि हम 2-3 कमरों के मकान में रह लेंगे, छोटी गाड़ी चलाएंगे, आज उन्होंने भ्रष्टाचार का शीशमहल बना लिया है।'

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी