MP पंचायत चुनाव को लेकर सियासत जारी, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

By सुयश भट्ट | Dec 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को निरस्त कर दिया गया है।लेकिन सियासत अब भी जारी है।  राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने दोबारा जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर साधा निशाना है।

इसे भी पढ़ें:MP पंचायत चुनाव हुए निरस्त, इन कारणों के चलते लिया ये फैसला 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू ने क़ानून का पालन ना करते हुए चुनाव करवाने का निर्णय लिया, जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया। हज़ारों उम्मीदवारों ने अपनी बकाया राशि यहाँ तक उनके बाप दादा के समय की बकाया राशि जमा कर दी। कोविड के कारण जो बिजली की दरों में छूट दी गई थी। मामू गेंग ने वह भी वसूल कर ली। चुनाव लड़ने के लिए जो राशि जमा की गई वह लौटाने का निर्णय उचित है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सवाल पूछा है कि उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का फ़ॉर्म वापस कराने में जो पैसा खर्च किया उसे कौन वापस करेगा ? जिन्होंने प्रचार में गाड़ियॉं लगाईं पोस्टर पेम्फलेट छपाए उसका खर्च कौन लौटाएगा ? क्या इन सभी पीड़ित उम्मीदवारों को स्थानीय भाजपा नेताओं से हर्जाना नहीं माँगना चाहिए ? ज़रूर मांगना चाहिए. केवल भाजपा सरकार के गलत निर्णय के कारण उनका इस महंगाई में हज़ारों लाखों रुपए खर्च हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Summer Skin Care: धूप से झुलसी त्वचा के लिए रामबाण है यह Homemade उबटन, मिलेगा Instant Glow

डिजिटल अपराधों पर ED का कड़ा प्रहार! RAMC के गठन के बाद 7 महीनों में दर्ज हुए 800 नए मामले, बदलेगा जांच का अंदाज़

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार