रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन के बिहार दौरे पर तेज हुई सियासत, BJP और JDU ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 27, 2025

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं आ रहा कि अमित शाह ने कुछ ग़लत नहीं कहा। उन्होंने 50 साल कहा, जो कम है। भाजपा और भी लंबे समय तक रहेगी क्योंकि पाँच पीढ़ियों तक, नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक, कांग्रेस ने 5 दशकों तक शासन किया, लेकिन गरीबी नहीं मिट पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने बिजली पहुँचाई, 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया, उन्हें घर, शौचालय, गैस चूल्हे और 5 लाख रुपये का इलाज दिया। 

केंद्रीय मंत्री सिंह ने आगे राहुल गांधी को झूठा कहा। गिरिराज सिंह ने एएनआई से कहा, "राहुल गांधी झूठे हैं... हां, हम 50 साल तक सत्ता में रहेंगे, लेकिन अपने काम के बल पर। आप झूठ बोलते रहिए, जनता आपको ऐसे ही दरकिनार कर देगी... जिस तरह से वे (राहुल गांधी) बिहार में एमके स्टालिन, रेवंत रेड्डी समेत बिहार के लोगों को गाली देने वालों को इकट्ठा कर रहे हैं, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वरना आने वाले चुनावों में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव बिहार में यात्रा पर हैं, लेकिन उनका उद्देश्य केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े की जमीन तैयार करना है। मतदाता सूची में ऐसे नाम जुड़वाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो भारत के नागरिक ही नहीं हैं। आज हम देख रहे हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बिहार में घूम रहे हैं।  सवाल उठता है... क्या ये वही नेता नहीं हैं जिन्होनें बिहारियों का अपमान किया है?

इसे भी पढ़ें: अब बिहार की खेतों में भी उगने लगे अंजीर, किसान उठा रहे लाभ

उन्होंने कहा कि आज वही तेजस्वी उन लोगों से गले मिल रहे हैं। बिहार की जनता जानना चाहती है...क्या सत्ता की लालच में अब बिहारियों का आत्मसम्मान गिरवी रख दिया गया है?बिहार के लोग अपने सम्मान की रक्षा करना जानते हैं। जो लोग बिहारी अस्मिता को कुचलते हैं, उन्हें बिहार की जनता जवाब देना भी जानती है। आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये (एमके स्टालिन) ऐसे लोग हैं जो अपने ही राज्य में बिहारियों का अपमान करते हैं और फिर बिहार के लोगों से समर्थन की उम्मीद में यहां आते हैं, ऐसे लोगों को बिहार नहीं आना चाहिए, जनता सब समझती है।

प्रमुख खबरें

AITA उपाध्यक्ष चुनाव में Leander Paes के सामने उतरे प्रशांत सुतार

Sensex 1233 अंक उछलकर 75692 पर बंद, Nifty 23400 के पार

IRCTC लाया Japan Tour Package, दिल्ली से टोक्यो और हिरोशिमा घूमने का मौका

Indian Oil, BPCL और HPCL ने 15 करोड़ लीटर Biodiesel खरीद के लिए मांगी बोलियां