Mamata Banerjee की दुविधा सामने आ रही है, INDIA ब्लॉक में टीएमसी को लेकर बंगाल की सीएम के फ्लिप-फ्लॉप वाले बयान पर सियासत तेज

By अभिनय आकाश | May 16, 2024

लोकसभा चुनाव के चार फेज की वोटिंग हो चुकी है। अभी तक 381 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं बीजेपी की तरफ से अभी तक के वोटिंग के बाद बहुमत मिल जाने के दावे किए जा रहे हैं तो विपक्ष अपनी सरकार के आने की बात कहती नजर आ रही है। लेकिन इंडिया ब्लॉक और टीएमसी के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है। सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि चार चरणों के मतदान से यह स्पष्ट है कि एनडीए की सरकार अब फिर दोबारा आने से दूर हो गई है। इंडिया गठबंधन की संभावना बढ़ रही है। एक तरफ टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि इंडिया गठबंधन की स्थापना में उनकी भागीदारी है और दूसरी वे कहती हैं कि वह इंडिया गठबंधन का बाहर से समर्थन करेंगी। वे अगर बाहर से समर्थन करेंगे तो इसका मतलब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो वे इसमें हिस्सेदार नहीं होंगी? उनकी दुबिधा सामने आ रही है और इसे वही स्पष्ट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने किया INDIA ब्लॉक को बाहर से समर्थन देने का ऐलान, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं, गठबंधन छोड़कर भाग गईं थी

ममता बनर्जी ने 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट के नतीजे के लिए भाजपा की आलोचना की, यह विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें गलत तरीके से हराया गया था और प्रतिशोध लेने की कसम खाई थी। हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी, लेकिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गई थीं, जहां उनके पूर्व सहयोगी से भाजपा उम्मीदवार बने सुवेंदु अधिकारी ने कई राउंड की गिनती के बाद उन्हें मामूली अंतर से हरा दिया था। 

प्रमुख खबरें

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

Ranchi में RJD और AISA का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Novak Djokovic ने Rafael Nadal का रिकॉर्ड तोड़ा, China Open में दर्ज की 32वीं जीत