'राजनीति षड्यंत्रों से भरी है', TTV Dhinakaran का Tamil Nadu Election से पहले बड़ा ऐलान, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Jan 27, 2026

अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कज़गम (AMMK) पार्टी के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कई पार्टियों के साथ गठबंधन वार्ता की संभावना जताई, साथ ही यह स्पष्ट किया कि वे इस चुनाव में चुनाव नहीं लड़ेंगे। मदुरै में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिनाकरन ने कहा कि मदुरै और तिरुनेलवेली क्षेत्रों से हमारी पार्टी के नेता आ चुके हैं और उनके साथ चुनाव रणनीतियों पर चर्चा चल रही है।

दिनाकरन ने संकेत दिया कि एएमएमके गठबंधन में शामिल होने के इच्छुक दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीति षड्यंत्रों और साजिशों से भरा क्षेत्र है। सत्ता और शासन की बात आती है तो कई मुद्दे उठते हैं। ऐसी जटिलताओं से बचने और स्वस्थ संबंध बनाए रखने के लिए मैंने इस चुनाव में चुनाव न लड़ने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन वार्ता के लिए उनकी कोई शर्त नहीं है, और कहा कि वे जयललिता के शासन को वापस लाने के उद्देश्य से हमारे पास आए थे। एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की सहमति से मेरे साथ गठबंधन वार्ता हुई।

इसे भी पढ़ें: Governor RN Ravi पर विधानसभा में बरसे CM Stalin, कहा- देशभक्ति पर हमें उपदेश की जरूरत नहीं

पूर्व एआईएडीएमके नेता ओ पन्नीरसेल्वम की भागीदारी के बारे में धिनकरन ने कहा कि कल मैंने मीडिया के माध्यम से ओ पन्नीरसेल्वम को निमंत्रण भेजा था। हमारी इच्छा है कि जयललिता के शासन की वापसी के लिए वे हमारे साथ हों, लेकिन अंतिम निर्णय उन्हीं का है। दिनाकरन ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के पूर्व विधायक आर वैथिलिंगम के डीएमके में शामिल होने पर निराशा व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण