IPL की शुरुआत से पूर्व पहली बार नेट्स पर उतरे पोलार्ड, मुंबई इंडियन्स ने साझा किया वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के आक्रामक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र की शुरुआत से पूर्व पहली बार नेट अभ्यास किया। पांच बार की चैंपियन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के 33 साल के पोलार्ड ने पृथकवास पूरा करने के बाद ट्रेनिंग की। 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज बोले- मेरा सपना भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने का 

त चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोलार्ड के विभिन्न शॉट खेलने का वीडियो डाला। लंबे समय से मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़े हुए पोलार्ड (3023 रन) कप्तान रोहित शर्मा (5230 रन) के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने 60 विकेट भी चटकाए हैं। पोलार्ड के नाम पर मुंबई इंडियन्स की ओर से 198 छक्के दर्ज हैं जो रोहित के 213 छक्कों के बाद दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं।

प्रमुख खबरें

Prajatantra: जवानों की शहादत पर सियासत, चन्नी के चुनावी स्टंट वाले बयान पर विवाद, भड़की भाजपा

Glowing Skin: गर्मियों में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड

Akshay Kumar की Housefull 5 में बंटी की एंट्री, फिल्म में डबल करेंगे कॉमेडी का डोज | Deets Inside

IRDAI ने स्वास्थ्य बीमा से उम्र और रोग सम्बन्धी बंदिश हटाई, अब 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग या रोगी भी बेधड़क ले सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस