By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020
नयी दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। शहर के 38 में से 14 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मोबाइल ऐप समीर के अनुसार सोमवार की सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया।
आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर आठ, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला और रोहिणी के निगरानी केंद्रों में एक्यूआई “बेहद खराब” दर्ज किया गया।