राजस्थान : पूनियां ने बजट पर प्रतिक्रिया के दौरान दिए विवादित बयान पर माफी मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

जयपुर। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया के दौरान दिए अपने विवादित बयान पर बृहस्पतिवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करते हैं। पूनियां ने बुधवार को राज्य बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “यह लीपापोती वाला बजट है और ऐसा लग रहा है कि किसी काली दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में ले जाकर उसका अच्छे से शृंगार करके पेश कर दिया गया है। इससे ज्यादा इस बजट में मुझे कुछ लगता नहीं।”

इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान कंडोम को फटने से बचाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

उन्होंने कहा कि आमतौर पर मैं ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, फिर भी यदि मेरे उन शब्दों से किसी को ठेस लगी हो, भावनाएं आहत हुई हों तो मैं विनम्रता से क्षमाप्रार्थी हूं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज और अन्य लोगों ने पूनियां के बयान की निंदा की है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक