Middle East Tension: वेटिकन से Pope Leo का बड़ा संदेश, बोले- अब हथियारों को शांत करने का समय है

By एकता | Mar 08, 2026

रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो ने मिडिल ईस्ट में जारी भीषण हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में प्रार्थना के दौरान उन्होंने दुनिया भर से शांति बनाए रखने की अपील की। पोप ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब हथियारों को शांत कर बातचीत के लिए नए सिरे से कोशिशें शुरू की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Iran Attack पर Europe में बगावत, Switzerland और Spain ने US-Israel को घेरा

लोगों की आवाज सुनने पर जोर

दुनिया के करोड़ों लोगों के आध्यात्मिक गुरु पोप ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, 'आइए हम प्रार्थना करें कि बमों की गर्जना बंद हो जाए, हथियार शांत हो जाएं और बातचीत के लिए ऐसी जगह बने जहां आम लोगों की आवाज सुनी जा सके।' उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और केवल संवाद के जरिए ही मासूमों की जान बचाई जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा