अश्लील फिल्म मामला: अभिनेत्री गहना वशिष्ठ तथा दो अन्य पुलिस के सामने पेश नहीं हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

मुंबई। अश्लील फिल्मों से जुड़े एक मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और दो अन्य लोगों को तलब किया गया था लेकिन वे रविवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हाल में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और कुछ ऐप के जरिये उनके प्रदर्शन के मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद, वशिष्ठ ने एक वीडियो में कहा था कि ‘उत्तेजक सामग्री’ और अश्लीलता में अंतर है। वशिष्ठ, कुंद्रा के ऐप के लिए बनी तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी धन की ‘भीख’ मांगने के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं: दिलीप घोष

मलवानी पुलिस थाने में फरवरी 2021 में कुछ पीड़ितों की शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि साइबर जगत में ऐसे कई ऐप हैं जिन पर अश्लील सामग्री परोसी जाती है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने निर्माता रोमा खान, उसके पति, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, निर्देशक तनवीर हाशमी और उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। बाद में वशिष्ठ को जमानत मिल गई थी। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता