MP में पोस्ट मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में पोस्ट मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार रात  भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई है। खंडवा में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। पोस्ट मानसून की पहली बारिश ने पिछले 24 घंटों में कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है।

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं विभाग ने बुरहानपुर, भोपाल, इंदौर, सागर, श्योपुर, बैतूल, खरगोन समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं सबसे ज्यादा बारिश बुरहानपुर में हुई है। यहां तीन इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल और इंदौर समेत 10 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:MP साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी, कहा - बच्चों को रखे मोबाइल से दूर 

आपको बता दें कि अगले 24 घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उमरिया, मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, बैतूल, बुरहानपुर, राजगढ़ और गुना जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रीवा, सागर और जबलपुर में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव