रिलीज हुआ हरभजन सिंह की पहली फिल्म Friendship का पोस्टर, जानें कब देगी सिनेमाघर में दस्तक

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2020

भारत में क्रिकेटर्स को भी स्टार की तरह ही पॉपुलैरिटी मिलती हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्मों के लिए ट्राई किया हैं। तेज गेंदबाज श्रीसंत को जब क्रिकेट से हटा दिया गया था तो उन्होंने भी साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाया। क्रिकेटर संदीप पाटिल, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अजय जडेजा, सलिल अंकोला ने भी फिल्मों में काम किया हैं। अब स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने फिल्मों में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया हैं। उनकी फिल्म का नाम फ्रेंडशिप हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलीज किया हैं। 

हरभजन सिंह इस फिल्म में साउथ के एक्शन किंग अर्जुन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म को जॉन पॉल राज और शाम सूर्या द्वारा निर्देशित किया गया हैं। फिल्म को अगस्च 2020 में रिलीज करने की प्लानिंग हैं। अगर देश के हालात ठीक रहें तो फिल्म फ्रेंडशिप बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: मेरे निजी जीवन के राजनीतिक विचार, पात्रों के विचारों का हिस्सा नहीं हो सकते: अनुराग कश्यप

आपको बता दें कि 39 साल के हरभजन सिंह  शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बहुत रिकॉर्ड तोड़े हैं। अपनी बॉलिंग से वह धुरंधरों का विकेट चटका दिया करते थे। फिल्म के बारें में हाल ही में जब उसने बात की गई थी तो उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में काफी कुछ जानकारी दी हैं। रिपोर्टर ने जब उनसे सवाल किया कि हम उन्हें बॉलीवुड में कब देखेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा बॉलीवुड खान के लिए छोड़ दो में पंजाब और साउथ में ही ठीक हूं। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी