कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का पोस्टर रिलीज, सामने आयी धमाकेदार जानकारी

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2020

निर्माता और एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म, तेजस की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी फिल्म कंगना रनौत ने शुक्रवार सुबह की सोशल मीडिया पर दी। कंगना ने फिल्म से पहना पहला लुक शेयर किया है। कंगना ने फिल्म में भारतीय वायु सेना की पायलट की भूमिका निभाई। फिल्म की निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया हैं। तेजस का निर्माण विक्की कौशल के उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्माताओं द्वारा किया जा रहा है।

कंगना ने आगे कहा  “जब हम दुनिया के इस दुर्भाग्यपूर्ण महामारी की चपेट में थे, तब हम प्रीप के बीच थे। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम फिर से काम शुरू कर रहे हैं और इस साल के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे। उरी: सर्जिकल स्ट्राइक, भारतीय सेना के साहस का जश्न मनाया गया और तेजस भारतीय वायु सेना के बहादुर लड़ाकू पायलटों के लिए हमारा समर्पण है। एक महिला फाइटर पायलट के इर्द-गिर्द कहानी विकसित करने का विचार प्रोजेक्ट में एसोसिएट प्रोड्यूसर सलोना बैंस जोशी द्वारा इन-हाउस में पैदा किया गया था, और मैंने इसका तुरंत समर्थन किया। मुख्य भूमिका के रूप में कंगना के साथ, मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म कई और महिलाओं को भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है।

  

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब