अरुणाचल प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से कोविड-19 केंद्रों में हो रही परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में एक प्रमुख पारेषण लाइन में खराबी के कारण रविवार दोपहर से राज्य के तीन जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते अधिकारियों को कोविड-19 केन्द्रों में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल आपूर्ति मंत्री वांगकी लोवांग ने कहा कि तकनीकी खामी के कारण खातालगुरी-देवमाली 220-किलोवोल्ट लाइन में रविवार शाम चार बजकर 32 मिनट पर कुछ खराबी आ गई इसकी वजह से तिराप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘ इन तीन जिलों में बिजली आपूर्ति के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अस्पतालों के पास जनरेटर हैं लेकिन इन्हें चलाने के लिए लोगों की कमी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर्स की व्यवस्था की है लेकिन वे भी पर्याप्त नहीं है। इस बीच, पावर ट्रांसमिशन डिवीजन- III के कार्यकारी अभियंता ने एक बयान में कहा कि खातालगुरी-देवमाली 220-किलोवोल्ट लाइन के ठीक होने तक इन तीन जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार