फैंस के लिए #Prabhas20 का सरप्राइज, क्या अनुष्का शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं प्रभास

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2020

सोशल मीडिया पर आज प्रभास ही छाय हुए हैं। ऐसा क्यों है ये बात अभी सस्पेंस है। ट्विटर पर हैशटैग #Prabhas20UpdateTomorrow और हैशटैग #Prabhas20 सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा हैं। प्रभास के ट्रेंड होने की आखिर क्या वजह है। कहा जा रहा हैं फिल्म साहो के बाद उनके पास कोई और प्रोजेक्ट नहीं है। प्रभास की 2020 में कौन सी फिल्म आ रही हैं यह किसी को अभी जानकारी नहीं हैं। प्रभास ने जब बाहुबली फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तब उन्होंने चार साल किसी और प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की थी। बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न के रिलीज के 6 महीनें बाद उन्होंने फिल्म साहो की घोषणा की। ट्विटर पर जिस तरह के  हैशटैग #Prabhas20 पर ट्वीट आ रहे हैं इससे यह अनुमान लगा सकते हैं कि शायद प्रभास 2020 में किस बड़े प्रोजेक्ट में काम करने जा रहे हैं इसकी घोषणा करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: फ्लाईट में पूर्व बॉलिवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेव को तीन साल की सजा

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि प्रभास ने अभी तक किसी और प्रोजेक्ट की घोषणा इस लिए नहीं की हैं क्योंकि 2020 में उनका शादी करने का इरादा हैं। प्रभास की आंटी श्यामला देवी ने कुछ समय पहले बताया था की हम सभी लोग प्रभास की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने लड़की के बारे में कुछ नहीं बताया है। वह कहती हैं कि हमारा परिवार काफी बड़ा है। हम एक ऐसी लड़की चाहते हैं जो परिवार में अच्छी तरह घुलमिल सके। लड़की कौन है इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया लेकिन हम आपको बता दे कि फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास का नाम कई बार जोड़ा गया हैं। दोनों को पार्टी और इवेंट में साथ भी देखा गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: Mr.लेले फिल्म का पोस्टर आउट, कुछ ऐसे अंदाज में दिखे वरूण धवन

इस साल अनुष्का शेट्टी के पास भी कोई फिल्म नहीं हैं  हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित हॉलीवुड क्रॉसओवर थ्रिलर फिल्म निशब्दम में वह नजर आयेंगी। इस फिल्म में सहायक भूमिका में आर माधवन, अंजलि, माइकल मैडसेन, सुब्बाराजू, शालिनी पांडे और श्रीनिवास अवसारला के साथ अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका होगी।

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress