Prabhasakshi News Updates: गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराने के वायरल वीडियो पर राहुल गाँधी ने सरकार को घेरा, पढ़िए अन्य बड़ी खबरें

By एकता | Jan 03, 2022

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है।

वैक्सीनेशन के लक्ष्य पर अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की ओर से एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई जिसमें बताया गया कि भारत अपने वैक्सीनेशन लक्ष्य से चूक गया। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से करारा जवाब दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक समाचार लेख में यह दावा किया गया है कि भारत अपने टीकाकरण लक्ष्य से चूक गया है। यह भ्रामक है और पूरी तस्वीर बयां नहीं करता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में, भारत का राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम कई विकसित पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक रहा है।

उत्तराखंड में फिर खिलेगा 'कमल', बाढ़ में बह जाएगा पंजा, पुष्कर सिंह धामी का नहीं है कोई सानी: चुनावी सर्वे

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच एक चुनावी सर्वे आया है। जिसमें बताया गया है कि कौन सी पार्टी कितनी मजबूत नजर आ रही है और उसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। 70 सीटों वाले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पुष्कर सिंह धामी की सरकार है। भाजपा ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराने का वीडियो आया सामने तो राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- मोदी जी, चुप्पी तोड़िये

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसी बीच गलवान घाटी का एक वीडियो सामने आया। जिसके लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी, चुप्पी तोड़िये। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि हमारा तिरंगा गलवान में अच्छा दिखता है। चीन को जवाब दिया जाना चाहिए। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो।

साल के तीसरे दिन 33 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों में बनाए सिर्फ 3 रन, रहाणे का भी फ्लॉप शो जारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को तीन टेस्ट मैच खेलने है। आज दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली अनुपस्थित रहे और उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की। हालांकि भारत को 50 रन के भीतर ही 3 बड़े झटके लग चुके थे। ओपनर मयंक अग्रवाल के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी आउट हो चुके हैं। नंबर 3 पर बैटिंग करने आए 33 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने 33 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इतना ही नहीं, काफी लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे भी फ्लॉप साबित हुए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

#EditorsOpinion योगी के चुनाव लड़ने के लिए संघ परिवार ने ऐसी सीट चुनी है जो वर्षों तक बड़ा राजनीतिक लाभ देगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह प्रदेश की कौन-सी सीट से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में उनसे पूछा गया था कि क्या वह चुनाव लड़ेंगे तो इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा था कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं है। लेकिन मैं चुनाव कहां से लड़ूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। यह पूछे जाने पर कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तो उन्होंने कहा था कि पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda