Prabhasakshi's Newsroom । कैप्टन अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा । TMC के हुए बाबुल सुप्रियो

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2021

नयी दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी कलह अपने चरम पर पहुंच चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कई नाम संभावित मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे हैं। हाल ही में राजनीति छोड़ने वाले बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की है और अंत में बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख लगती जा रही थी, SC ने नाराजगी जताते हुए दिया यह निर्देश 

TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियोभाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोलकाता में टीएमसी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल में राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो तृणमूल परिवार में शामिल हो गए। पिछले महीने सुप्रियो ने घोषणा की थी कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया गया था।टीएमसी में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले दल का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आसनसोल सीट से भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा देंगे, सुप्रियो ने कहा कि वह नियमों का पालन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: चीन के BRI से मुकाबले के लिए क्वाड देशों ने बनाई ये योजना, PM मोदी ने SCO की बैठक में रखी मॉडल की रूपरेखा

कांग्रेस पर बरसे अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जबलपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा जनजाति समाज का वोट लिया, लेकिन उनके कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा हमेशा जनजातियों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और हमेशा इसके लिए प्रयासरत है।इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनजाति के लिए वार्षिक बजट 2013-14 में 4,200 करोड़ रुपए था। 2021-22 में इस बजट को बढ़ाकर 7,900 करोड़ रुपए यानी करीब दोगुना करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश