Prabhasakshi's Newsroom। बुरे कर्मों का बुरा अंजाम, राम रहीम को आजीवन कारावास।

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि राम रहीम पहले से ही सलाखों के पीछे हैं। वहीं बात उत्तर प्रदेश विधानसभा की करेंगे। नितिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुन लिया गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है और अंत में बात किसानों के रेल रोको अभियान की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हर कन्या एवं महिला को मिलें विभागीय योजनाओं का लाभः खंड टास्क फोर्स की बैठक में बोले एसडीएम 

नितिन अग्रवाल बने विधानसभा के उपाध्यक्षभाजपा समर्थित सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। आपको बता दें कि नितिन अग्रवाल ने सपा उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा को हरा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने बताया कि कुल 368 सदस्यों ने मतदान किया जिसमें से 364 मत वैध पाए गए। इसमें से नितिन अग्रवाल को 304 तथा नरेंद्र वर्मा को 60 मत मिले। हालांकि बसपा और कांग्रेस विधायकों ने चुनाव का बहिष्कार किया। तीसरे कार्यकाल के विधायक नितिन अग्रवाल राज्य के पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के बेटे हैं, जिन्होंने हाल ही में समाजवादी पार्टी से भाजपा का दामन थामा है। वह पूववर्ती समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार में मंत्री थे। परंपराओं के अनुसार प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में ट्रक और बोलेरो की भिडंत में चार लोगो की मौत, पांच अन्य घायल 

रेल रोको अभियान का दिखा असरउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को रेल रोको अभियान का आह्वान किया। जिसका उत्तरी रेलवे मंडल में 150 स्थानों पर असर पड़ा और 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई जिससे यात्रियों को असुविधा हुई और उन्हें अपने सामान के साथ लंबे वक्त से इंतजार करते हुए देखा गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के राजस्थान और हरियाणा में कुछ प्रखंडों में रेल यातायात बाधित रहा, 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया और एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, मोगा, पटियाला और फिरोजपुर तथा हरियाणा के चरखी दादरी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, करनाल और हिसार में प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने रेलवे पटरियों पर धरना देकर अमृतसर-दिल्ली और जालंधर एक्सप्रेस रोक दी।भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मेरठ और ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी। गाजियाबाद के मोदीनगर में एक मालगाड़ी के सामने प्रदर्शन किया गया जो पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंच गयी थी।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा