प्रज्ञा ने की गांधी के आत्मा की हत्या, भाजपा को उन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहिए: सत्यार्थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

नयी दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने नाथूराम गोडसे को  देशभक्त  बताने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की आत्मा की हत्या की है और भाजपा को उन्हें पार्टी से तत्काल बाहर निकलकर राजधर्म निभाना चाहिए। सत्यार्थी ने ट्वीट किया,  गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, परंतु प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा,शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: गोडसे वाले बयान से नाराज पीएम मोदी, कहा- प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

उन्होंने कहा,  गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं।भाजपा नेतृत्व छोटे से फ़ायदे का मोह छोड़ कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाए। गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे सबसे बड़े देशभक्त थे और जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें। हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी।

प्रमुख खबरें

Hair Care: नकली शैंपू से बालों को ही नहीं स्कैल्प को भी पहुंच सकता है नुकसान, ऐसे पहचानें अंतर

हरियाणा के किसान ने अपने बेटे की शिक्षा के लिए जमीन बेची, साथी भारतीय दोस्तों ने ऑस्ट्रेलिया में उसकी हत्या कर दी

भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त पर हुआ बंद, सेंसेक्स 17 अंक चढ़कर 73,895 पर बंद

Prajatantra: जवानों की शहादत पर सियासत, चन्नी के चुनावी स्टंट वाले बयान पर विवाद, भड़की भाजपा