राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हुआ श्री रामलला का प्राकट्य उत्सव

By सत्य प्रकाश | Jan 04, 2022

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का 73 वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा मनाया जा रहा है जिसमे पहले दिन कलश स्थापना के बाद वेद साहिताओ का पाठ व् रामार्चा पाठ प्रभु श्रीरामलला के समक्ष संपन्न हुआ। 

इसे भी पढ़ें: 1992 के बाद पहली बार एक लाख से अधिक रामभक्त पहुंचे राम जन्मभूमि, ट्रस्ट ने कहा- आश्चर्यजनक 

श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति के संयोजक हर्षित शुक्ला ने बताया कि आज भगवान श्री राम लला का 73 वा प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है श्री राम चंद्र भूमि सेवा समिति के द्वारा 1949 में प्राकट्य कराया गया था उस समय से विराजमान में भगवान के प्रतिमा का प्राकट्य महोत्सव होता है। जिसमे हम लोग पहले कलश स्थापना करते हैं और वेद का पाठ किया जाता है। और पौष शुक्ल तृतीया पर अयोध्या संत महंत के साथ समिति कलश व हनुमान जी के निशानी से परिक्रमा निकाली जाएगी। 

प्रमुख खबरें

बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सोमवार तक के लिए टला

सत्ता के अहंकार में इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है केंद्र सरकार: अशोक गहलोत

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?