1992 के बाद पहली बार एक लाख से अधिक रामभक्त पहुंचे राम जन्मभूमि, ट्रस्ट ने कहा- आश्चर्यजनक

अयोध्या में शुरू हुए श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालु व राम भक्त सभी प्रमुख पर्व त्यौहार तिथियों को भगवान के शरण मैं मना रहे हैं इसीलिए नव वर्ष पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या। सन 1992 के बाद पहली बार 1 लाख से अधिक राम भक्तों ने राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलला का दर्शन किया है। दरसल नव वर्ष के पहले दिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी अयोध्या पहुंचे जहां स्नान के बाद राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण देखने पहुंचे।
इसे भी पढ़ें: माफिया अजय सिंह सिपाही को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या में शुरू हुए श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालु व राम भक्त सभी प्रमुख पर्व त्यौहार तिथियों को भगवान के शरण मैं मना रहे हैं इसीलिए नव वर्ष पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे जहां पहले स्नान किया हनुमानगढ़ी, कनक भवन में दर्शन पूजन के बाद श्री रामलला के दरबार पहुंचे। तीन दशक के बाद राम जन्मभूमि परिसर में दिखाई दिया जब एक लाख से अधिक भक्त जरा मेला के दरबार में दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण को भी देखा।
इसे भी पढ़ें: मंदिर की तर्ज पर अयोध्या के प्राचीन कुंडों का होगा जीर्णोद्धार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म के मुताबिक 1 जनवरी को ही भारतीय परंपरा का त्यौहार नहीं है लेकिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक 4 घंटे में राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए 53 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे तो वहीं दोपहर के बाद लगभग 6:00 तक 50,000 से अधिक लोग राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन किया। उनकी माने तो 1 जनवरी को 112000 से अधिक लोगों ने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किए जाने के बाद मंदिर निर्माण के कार्य प्रभु रामलला का दर्शन किया है जो कि बहुत आश्चर्यजनक है।
अन्य न्यूज़












