प्रमोद तिवारी बोले- महेन्द्रनाथ पांडेय भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए लाईन लगाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

बनारस। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर बड़ा तंज कसा है। उनका यह तंज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की बहू के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि अध्यक्ष जी भले अभी शामिल नहीं हो रहे लेकिन कुछ दिनों के वे भी लाइन लगाए नजर आएंगे। प्रमोद तिवारी ने प्रियंका गांधी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाने पर उठे विवाद पर भी जमकर बीजेपी पर हमला बोला। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका के जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल को मैं ले गया था और बीजेपी इतना डरी क्यों है, अगर वो बाबा का आशीर्वाद लेने आई है तो डर किस बात का। 

इसे भी पढ़ें: RSS के आशीर्वाद के बिना मोदी सरकार में कोई पद नहीं मिल सकता: सिब्बल

2014 में मोदी जी ने अनेकों वादे किए लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। भगवान न करें देश का कोई अच्छा आदमी शरीफ आदमी कभी मोदी जी के राह पर चले। प्रियंका जी जब भी बोलती हैं साफ बोलती हैं लेकिन मोदी जी जब भी बोलते हैं तो फेंकते हैं। गठबंधन के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारा गठबन्धन जनता से हो गया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं