प्रशांत किशोर का तीखा वार: मोदी, राहुल, तेजस्वी 'एक्सपायरी दवा', नहीं खत्म कर सकते भ्रष्टाचार-बेरोजगारी

By अंकित सिंह | Sep 17, 2025

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को "एक्सपायरी दवाइयाँ" करार देते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को खत्म नहीं कर सकते। किशोर ने यहाँ संवाददाताओं से कहा कि यह अच्छी बात है कि बिहार में पहली बार नेताओं के मन में यह डर है कि अगर वे जनता के बीच नहीं जाएँगे तो जनता उन्हें वोट नहीं देगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता एक्सपायरी दवाइयों की तरह हैं। वे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को खत्म नहीं कर सकते।

इस बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को युवा बेरोजगारी के खिलाफ 'अधिकार यात्रा' की शुरुआत की और महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने, शिक्षकों के सम्मान और बिहार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का आह्वान किया। राजद सांसद संजय यादव के अनुसार, यह रैली उन जिलों में निकाली जा रही है, जो कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा आयोजित 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल नहीं थे, जिसमें राजद ने भी भाग लिया था।

इसे भी पढ़ें: Bihar: वीएलटीडी सिस्टम ने डेढ़ वर्षों में 3,552 वाहनों को ओवरस्पीडिंग करते पकड़ा

राजद विधायक ने एएनआई को बताया, "मतदाता अधिकार यात्रा के बाद कुछ जिले छूट गए थे, जिसमें वहाँ के हमारे तमाम कार्यकर्ता और नेता आए और कहा कि ये जिले छूट गए हैं, इसलिए तेजस्वी जी ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए यह यात्रा निकालने का फैसला लिया। दूसरी बात, तेजस्वी जी एक नए बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाल रहे हैं। युवाओं के लिए रोज़गार, महिलाओं के अधिकार, शिक्षकों का सम्मान, बिहार में उद्योग लगें, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो।" रैली का समापन 20 सितंबर को वैशाली में होगा। रैली बेगूसराय, खगड़िया और मधेपुरा भी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में