मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता, इतने गंदे मैसेज! जानिए प्रतीक सहजपाल ने क्यों कहा ऐसा

By निधि अविनाश | Apr 27, 2022

जब आप एक सेलिब्रिटी होते हैं तो सोशल मीडिया में आपको काफी संभल कर रहना पड़ता है। ट्रोल्स हमेशा आपके पीछे-पीछे आते हैं। कुछ भी आसान नहीं रहता है और ऐसा ही कुछ प्रतीक सहजपाल के साथ हो रहा है। बता दें कि उनको भी अब सोशल मीडिया काफी परेशान कर रही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में फैंस की जंग तब और बढ़ गई जब प्रतीक के फैंस ने दूसरे सेलेब्स को निशाना बनाया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्विट के हिसाब से बिग बॉस 15 फेम एक्टर प्रतीक ने अपने फैंस से लोगों को ट्रोल न करने का अनुरोध किया और यहां तक कि उन लोगों से माफी भी मांगी, जिन्हें उनके नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां मिलीं।  

प्रतीक सहजपाल ने ट्विटर पर लिखा, "दोस्तों लोगों को ट्रोल करना बंद करो। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता ... इतने गंदे मैसेज। तुम मेरे परिवार के नहीं हो सकते है क्योंकि इतने नफरत और इतने बुरे मैसेज #PratikFam के नहीं भेज सकते और मेरे नाम पर ट्रोलिंग का सामना करने वाले सभी लोगों के लिए, मुझे वास्तव में खेद है! कृपया इन ट्रोलर्स को अनदेखा करें!" इसके बाद उन्होंने अपने फैंडम को समझने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "समझने के लिए धन्यवाद #PratikFam! लव यू ।"जानकारी के लिए बता दें कि प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनर-अप रहे थे। तेजस्वी प्रकाश ने शो जीता था।

प्रमुख खबरें

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े