सुशांत की आत्मा की शांति की दुआ करते हुए दोस्तों ने किया उन्हें कुछ इस तरह याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए आज एक महीना बीत गया और मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें याद किया। राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे जिससे उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। लंबे समय तक सुशांत के दोस्त रहे निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने उन्हें याद करते इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दिल बेचारा’ की सेट पर की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज एक महीना हो गया।अब मुझे कभी तुम्हारा फोन भी नहीं आएगा।” सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “हमारे बीच जो प्रेम था उसे बयां करने के लिए मेरे शब्द काफी नहीं होंगे। जब तुम कहते थे की यह हमदोनों से परे है वह बात सच है। तुमने खुले दिल से हर चीज से प्यार किया। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम्हें गए हुए 30 दिन हुए लेकिन तुमसे प्रेम जीवन भार का था।”

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार